इटखोरीः जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज में दिलदहलाने वाली एक घटना सामने आया है। जिसमें पितीज (सुरहीबागी) गांव निवासी स्व.आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी ने अपने पत्नी सबिता देवी पर केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर फरार हो गया है। घटना 11:30 बजे रात की बताई जा रही है।
पति ने पत्नी को केरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जलाया,सास गंभीर रूप से घायल
इस घटना में मृतिका के सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना इटखोरी थाना को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई गौतम दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से केरोसिन तेल के गिलन भी बरामद किया।
पति पत्नी करता था मारपीट
जानकारी के अनुसार पति द्वारा लगातार पत्नी को मारपीट करता था। गुरुवार रात को भी पति द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट कर केरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। जहां घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना में मृतिका के सास अपनी बहु व दो बच्चों को बचाने के क्रम में सास भी झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा है कि फरार पति कुलपति दांगी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का आरोप
हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत सूजी गांव निवासी परमेश्वर दांगी के पुत्री सबिता देवी की शादी 9 मई 2017 को इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज (सुरहीबागी) गांव निवासी स्व आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। इस संबंध में मृतिका के पिता परमेश्वर दांगी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित के साथ मारपीट करते रहता था।
ग्रामीणों में आक्रोश
इधर पितीज पंचायत के मुखिया रामदेव यादव ने कहा है कि ऐसे आरोपी व्यक्ति को जहां भी दिखे पकड़ कर पुलिस के हवाले करें। वही दांगी समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय दांगी ने कहा की गांव के साथ समाज के लिए शर्मसार की बात है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को गांव में शरण नहीं दिया जाए।
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल
मृतिका सविता देवी के दो बच्चे हैं। 5 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी कुमारी, वही 02 वर्षीय पुत्र अमन कुमार जो रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका के पुत्री दिव्यांशु कुमारी ने कहा कि पापा ने मम्मी के ऊपर तेल छिड़ कर आग लगा दिया।
रिपोर्ट- रवि कुमार
Highlights


