नीलेश मुखिया हत्याकांड : पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

पटना : पटना नगर निगम पार्षद पति नीलेश मुखिया हत्याकांड में एक ताजा अपडेट आया है। पटना नगर निगम पार्षद सुचित्रा सिंह के पति निलेश मुखिया हत्याकांड में लगातार उठ रहे सवालों के बीच पटना पुलिस लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। पटना पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में संतोष, उदय और अजय राज का नाम शामिल है। पुलिस ने क्रेटा कार भी बरामद की गई है। अजय राय पहले नीलेश मुखिया का करीबी था।

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अजय राय पहले निलेश मुखिया का करीबी था लेकिन सात करोड़ की एक जमीन को लेकर उसका निलेश मुखिया से विवाद हो गया था। वह निलेश मुखिया के विरोधी पप्पू राय और धप्पू राय से मिल गया था। एसएसपी ने इस बात का भी खुलासा किया कि पप्पू राय और धप्पू राय के कार्यालय में ही निलेश मुखिया की हत्या की साजिश रची गई थी। पप्पू राय और धप्पू राय की तरफ से शूटर्स को देने के लिए 25 लख रुपए भी दे दिए गए थे। लेकिन शूटर्स तक केवल पांच लाख रुपए की राशि पहुंची थी। हालांकि इस मामले में फरार चल रहा है पप्पू राय, धप्पू राय और गोरख राय को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...