जमीन पर कब्जा लेने गए अपर लोक अभियोजक को झेलनी पड़ी फजीहत, जमकर हुआ हंगामा

धनबादः खुद के खरीदे गए जमीन पर कब्जा लेने में न सिर्फ आम लोगों को बल्कि एपीपी (धनबाद कोर्ट के अपर लोक अभियोजक) को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को दलबल के साथ पहुंचे एपीपी को अपनी ही जमीन पर कब्जा नहीं लेने दिया गया. पहले से मौजूद लोगों के द्वारा जमकर विरोध किया गया और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक भी हुई. मौके पर पुलिस और मजिस्ट्रेट दोनों पक्षों को समझाता कराते नजर आए.

स्थानीय दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी 

एपीपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से जमीन खरीदा था. म्यूटेशन भी हो चुका है लेकिन जब कब्जा लेने आते हैं तो स्थानीय दबंगों के द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती है. जमीन छोड़ने के एवज में 60 लाख रुपए रंगदारी उनके वकील मांगते है. आज कोर्ट के आदेश पर पहुंचे हैं बावजूद कब्जा नहीं लेने दिया जा रहा है. वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि उन्होंने जमीन कहीं और ली है और कब्जा लेने कहीं और आ रहे हैं और कई लोगों को झूठे केस में फंसाया जा चुका है.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...