Advertisement
Advertisement

प्रभातम मॉल में सिक्युरिटी गार्ड और युवक के बीच हुई मारपीट, युवक घायल

Dhanbad: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित प्रभातम मॉल में शुक्रवार की शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब वाहन लगाने को लेकर एक युवक और मॉल के सिक्युरिटी गार्डों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। मारपीट में धैया खटाल निवासी 23 वर्षीय सुशील गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाक पर गहरा चोट लगा है और काफी खून बहा, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पार्किंग को लेकर हुआ विवादः

घायल बिजली मिस्त्री सुशील गिरी ने बताया कि वह शुक्रवार को प्रभातम मॉल में गोलगप्पे खाने गया था। इसी दौरान गाड़ी पार्किंग को लेकर मॉल में तैनात एक महिला सिक्युरिटी गार्ड से उसकी बहस हो गई। सुशील के अनुसार मामूली बात बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और देखते ही देखते महिला सिक्युरिटी गार्ड के समर्थन में 5-6 अन्य पुरुष सिक्युरिटी गार्ड भी मौके पर पहुंच गए।

सुशील ने आरोप लगाया कि सभी गार्डों ने मिलकर उसे धक्का देकर गिराया और लात-घूंसों और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान उसकी नाक बुरी तरह जख्मी हो गई और वह घायल अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने किया बीच बचावः

घटना के बाद सुशील ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुशील को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लेकर गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया।

मामले पर पूछताछ कर रही पुलिसः

घटना के बाद पुलिस ने मॉल प्रशासन और सिक्युरिटी स्टाफ से घटना के बारे में पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला सदर थाना में दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

 

 

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...