भूमाफियाओं ने किया श्मशान की जमीन पर बाउंड्री, आदिवासीयों ने किया विरोध, तोड़ी बाउंड्री

  • भूमाफियाओं की बाउंड्री ध्वस्त कर श्मसान घाट का लगाया बोर्ड

धनबादः जिले के गोविन्दपुर प्रखंड के कशियाटांड में सड़क किनारे दो एकड़ सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का आदिवासी समाज के लोगों ने जोरदार विरोध किया. सैकड़ों की संख्या में पारम्परिक हथियार के साथ महिला पुरुष उक्त जमीन पर पहुंच कर बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया. हालांकी घटना की सूचना पर बरवाअड्डा थाने की पुलिस भी पहुंची, पर ग्रामिणों के आक्रोश को देख पुलिस मुकदर्शक बनी रही.

आदिवासीयों ने किया विरोध, तोड़ी बाउंड्री

वहीं विरोध कर रही आदिवासी समुदाय कि महिला ने बताया कि पुरखों से उस जमीन पर आदिवासी समुदाय के लोगों की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार किया जाता रहा है. नावाडीह के सैकड़ों आदिवासी परिवार के वंसज यहां दफन/समाधि लीन है. लेकिन विगत कुछ माह पुर्व से ही कुछ लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर बाउंड्री की गयी थी. जिसको आज ग्रामिणों ने तोड़ दिया और आदिवासी समाज के श्मसान घाट की बोर्ड लगा दी गयी है. ग्रामिणों द्वारा कई बार जिले के उपायुक्त, गोविन्दपुर अंचलाधिकारी को भी इसकी लिखित सूचना दी गयी थी और भूमाफियाओं से श्मशान को कब्जामुक्त कराने का आग्रह किया गया, पर आज तक कोई पहल नहीं की गयी.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...

Jharkhand Weather Update: 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में 27 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। रांची समेत कई इलाकों में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश के...