जियो एयर फाइबर 8 शहरों में लॉन्च, बिना केबल मिलेगी अल्ट्रा हाई स्पीड

• दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में लाइव
• 20 करोड़ परिसरों को कनेक्ट करने की योजना
• 599 रु से प्लान शुरु
• 1 जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी

रांची: 19 सिंतबर, 2023: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के 8 मेट्रो शहरों में जियो एयर फाइबर लॉन्च कर दिया है। जियो एयर फाइबर एक इंटीग्रेटिड एंड-टू-एंड सॉल्युशन है जोकि होम एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सर्विस और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी सर्विस देगा। कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में जियो एयर फाइबर की सर्विस लाइव कर दी हैं।

एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान कंपनी ने बाजार में उतारे हैं। एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस। कंपनी ने शुरुआती 30 एमबीपीएस प्लान की कीमत 599 रु रखी है। वहीं 100 एमबीपीएस के प्लान की कीमत 899 रु रखी गई है। दोनों ही प्लान्स में ग्राहक को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट ऐप मिलेंगे।

एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रु का प्लान भी पेश किया है। जिसमें ऊपर मिलने वाले चैनल व ऐप्स के साथ नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

जिन ग्राहकों को इंटरनेट की स्पीड अधिक चाहिए, वे ‘एयर फाइबर मैक्स’ प्लान्स में से कोई एक चुन सकते हैं। कंपनी ने 300 एमबीपीएस से लेकर 1000 एमबीपीएस यानी 1 जीबीपीएस तक के तीन प्लान बाजार में उतारे हैं। 1499 रु में 300 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। 2499 रु में 500 एमबीपीएस तक की स्पीड ग्राहक को हासिल होगी। और अगर ग्राहक को 1 जीबीपीएस की स्पीड वाला प्लान लेना है तो उसे 3999 रु खर्च करने होंगे। सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट ऐप और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम ऐप्स भी मिलेंगे।

जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी से अधिक में फैला हुआ है। कंपनी अपनी जियो फाइबर सर्विस से अब तक 1 करोड़ से अधिक परिसरों को जोड़ चुकी हैं। पर अभी भी करोड़ों परिसर व घर ऐसे हैं, जहां वायर यानी फाइबर कनेक्टिविटी देना काफी मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस लास्ट माइल कनेक्टिविटी की मुश्किल को आसान बनाएगा। जियो एयर फाइबर के जरिए कंपनी 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है।

जियो एयर फाइबर के लॉन्च पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा, “हमारी फाइबर-टू-द-होम सर्विस, जियो फाइबर 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है, हर महीने सैकड़ों हजारों लोग इससे जुड़ रहे हैं। लेकिन अभी भी लाखों घरों और छोटे व्यवसायों को जोड़ा जाना बाकी है।

जियो एयर फाइबर के साथ, हम अपने देश के हर घर को समान गुणवत्ता वाली सेवा के साथ तेजी से कवर करने जा रहे हैं। जियो एयर फाइबर शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी और स्मार्ट होम में अपने सॉल्युशन्स के माध्यम से लाखों घरों को विश्व स्तरीय डिजिटल मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और ब्रॉडबैंड की सेवाएं देगा।“

जियो एयर फाइबर को ऑनलाइन व ऑफलाइन बुक किया जा सकता है। 60008-60008 पर मिस्ड कॉल देकर या www.jio.com पर विजिट कर बुकिंग प्रक्रिया शुरु की जा सकती है। जियो स्टोर्स से भी जियो एयर फाइबर को खरीदा जा सकता है।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...