शराब बेचने के मामले में थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी पर हुई कार्रवाई

बक्सर : बक्सर एसपी मनीष कुमार के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए थाने में जब्त शराब बेचने व इधर उधर करने के आरोप में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं मालखाने से बाहर निकाल कर रखी गई दो पेटी शराब भी जब्त कर ली गई है।

एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही शराब से भरी कंटेनर को जब्त किया था जिसमें तकरीबन 40 लाख रुपए की शराब बरामद की गई थी। शराब को माल खाने में सील करने के बाद भी उसी शराब की खेप से दो पेटी शराब थाने के एक कमरे में रखी हुई बरामद की गई। यह जानकारी मिली थी कि जहां बेचने के लिए रखी हुई थी, इसके बाद तुरंत ही एसपी द्वारा स्वयं पहुंच कर मामले की जांच कराई गई तो शराब की पेटियां कमरे में रखी हुई मिली। इसे सरासर उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश दे दिया।

https://22scope.com/adg-said-on-buxar-incident-so-far-3-people-have-been-arrested/

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...