भारत-नेपाल सीमा पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

मधुबनी : मधुबनी के मामला हारालाखी थाना क्षेत्र के पिपरौंन बॉर्डर भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत से नेपाल में जाने की कोशिश करते एक उज्बेकिस्तान की विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान उज्बेकिस्तान के मुखब्बत मुरोडोवा के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला देखने से विदेशी लग रही थी। जिससे एसएसबी ने शक के आधार पर उक्त महिला से पूछताछ की।

पूछताछ के क्रम में महिला के पास दो पासपोर्ट होने की जानकारी मिली दोनों पासपोर्ट एक ही नाम का था लेकिन पासपोर्ट नंबर व वैधता अलग-अलग था। वहीं जब उक्त महिला ने अपना वीजा दिखाने से भी मना कर दी। विदेशी महिला के पास से दो अलग-अलग संदिग्ध पासपोर्ट पाए जाने के कारण विदेशी महिला को अग्रिम कार्रवाई हेतू हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अमर कुमार की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...