नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे दो विदेशी नागरिकों को हरैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, दोनों सोमवार की शाम नेपाल के मैत्री पुल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे थे। तभी संदेह के आधार पर उन्हें रोककर जांच की गई।

Health Department Add 3 22Scope News

जांच के दौरान उनके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया

जांच के दौरान उनके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पकड़ी गई महिला की पहचान स्विट्जरलैंड निवासी हीरालाल श्रेष्ठा की पत्नी जूनीला बेक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान म्यांमार निवासी खींग माऊं रे के पुत्र ऑग नींग लैट के रूप में की गई है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

Motihari Police 1 6 22Scope News

भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनके पीछे की मंशा क्या थी

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे और उनके पीछे की मंशा क्या थी। हरैया थाना पुलिस का कहना है कि सीमा पर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इन दोनों को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस उनके यात्रा इतिहास, संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Motihari Police 8 22Scope News

दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है – SP स्वर्ण प्रभात

इस मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों से पूछताछ जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित एजेंसियों को भी सूचित किया जाएगा।

Motihari Police 2 7 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों में की छापेमारी, तकरीबन 69 लाख जब्त

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...