US के कंपनियों से तार जोड़ क्रेडिट कार्ड से कैसे लगाया करोड़ो का चुना, जानें….

  • क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करनेवाले हो जाएं सावधान

रांचीः झारखंड में साइबर अपराध पर लगाम लगाना पुलिस के लिए दिन-ब-दिन चुनौती बनती जा रही है. इसी कड़ी में एक नया तरीका साइबर अपराधियों ने अपनाया है. जिसका उदभेदन आज सीआईडी के अधिकारियों ने सीआईडी मुख्यालय में किया. इस ठगी का तार देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. सीआईडी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा किया झारखंड का पहला मामला है. जिसमें साइबर अपराधियों ने विदेशी कंपनियों का सहारा लिया है.

क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़वाने का देता है प्रलोभन 

साइबर अपराधियों ने अब क्रेडिट कार्ड के बहाने पैसों की ठगी का नया तरीका ईजाद किया है. अब साइबर अपराधी पहले क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़वाने का प्रलोभन देता है. फिर किसी दूसरे कंपनी से सामानों की खरीदारी करवाता है और फिर उस समान को वापस कर पैसे अपने खाते में मंगवाता है. फिर उस पैसे को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता है.

मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी

दरअसल इस मामले का उद्वेदन मुंबई की बैंक आरबीएल के अधिकारी के लिखित शिकायत के बाद किया गया है. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसका मास्टरमाइंड मोहम्मद काजिम चेन्नई में रहता है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरा आरोपी झारखंड का है. नीरज कुमार पांडे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

US के कंपनियों का लिया गया सहारा

सीआईडी के अधिकारियों की माने तो इसमें US के कंपनियों का सहारा लिया गया है. जो डिटेल्स अब तक मिले हैं. इसमें US के कंपनियों के द्वारा पहले समान की बिक्री और फिर पैसों की वापसी की गई है. अभी इस मामले के तहकीकात जारी है. इसलिए बहुत ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं किया जा सकता.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले रहे अलर्ट

साइबर अपराध के लिए झारखंड पहले से ही सुर्खियों में रहा है. झारखंड का जामताड़ा जिला पहले से साइबर अपराधियों का सबसे मुख्य ठिकाना रहा है. सीआईडी के अधिकारियों की माने तो साइबर अपराधियों का क्राइम करने का यह नया तरीका है. अब क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को अलर्ट रहने की जरूरत है. कोई भी लिमिट बढ़ाने का प्रलोभन देता है तो उससे बचने की जरूरत है.

रिपोर्टः मदन सिंह

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...