खनुआ नाले पर बने सैकड़ों दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया हुई शुरू

छपरा : खनुआ नाले पर बने सैकड़ों दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर आयुक्त सुमित कुमार, सदर एसडीएम संजय कुमार राय और डीएसपी संतोष कुमार सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी रहे मौजूद जिला प्रशासन एवं नगर प्रशासन के नेतृत्व में छपरा नगर निगम एरिया में अवस्थित खनुआ नाले पर बने हुए दुकान को तोड़ा जा रहा है। आज यानी गुरुवार को सुबह से ही दुकानों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मछली बाजार से मोना चौक तक 110 दुकान तोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम लगातार चलाकर सभी दुकान को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि एनजीटी की आदेश एवं खनुआ नाला की सफ़ाई एवं खनुआ नाला का साफ सफाई सके। यह प्रक्रिया नगर को जल जमाव की समस्या में निजात दिलाने में भी मददगार साबित करेगी।

सदर एसडीओ, डीसीएलआर, एएसडीम, नगर प्रबंधक एवं अन्य दंडाधिकारी द्वारा स्थल पर पहुंचकर दुकानों को तोड़ा जा रहा है। चार जेसीबी नगर निगम के तरफ से एवं अतिरिक्त मानव बल लगाकर खनुआ नाले पर बने दुकान को तोड़ा जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में ट्रैक्टर सफाईकर्मी एवं नगर निगम के कर्मी को लगाया गया है। इसके लिए लगातार माइकिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के आपसी सहयोग से ही यह प्रयास सम्भव हो पाया है।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

MP उज्ज्वल रमण ने कहा- राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर...

पटना : राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मौन धारण किए हुए जबकि ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में...

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...