भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने बस्ताकोला के महाप्रबंधक के खिलाफ खोला मोर्चा, बैठी धरने पर, जमकर की नारेबाजी

झरियाः आरएसपी कॉलेज मुख्य मार्ग पर उड़ने वाली धूल से दुकानदार और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है. इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है. राजापुर परियोजना से निकलने वाली हाईवा से सड़क पर मोटी मोटी परत जम जा रही है. मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से रोजाना गुजरते हैं. दिनभर शहर में धूल उड़ उड़ती रहती है. दुकानदारों और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

प्रदूषण के कारण विभिन्न बीमारियों से भी जूझना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में सड़क में फिसलन हो जाता है. जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. गुरुवार की देर रात आरएसपी कॉलेज के समीप सड़क में फिसलन होने की वजह से कई लोग घायल हो गए थे. घायलों ने इसकी सूचना भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह को दी. शुक्रवार को रागिनी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ राजापुर परियोजना के मुख्य मार्ग पे धरना पर बैठ गई. बीसीसीएल महाप्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

भाजपा नेताओं के धरना के कारण ट्रास्पोर्टिंग ठप होने की सूचना मिलते ही बस्ताकोला के महाप्रबंधक जयेश चंद्र राय, कार्मिक प्रबंधक नागेंद्र यादव और एमएम पाठक धरना स्थल पर पहुंच कर रागिनी सिंह से वार्ता की. इस विषय में कार्यालय में वार्ता करने का आग्रह किया. जिसके बाद रागिनी सिंह महाप्रबंधक कार्यालय पहुंची. जहां रागिनी सिंह ने महाप्रबंधक को अवगत कराया कि आए दिन हाइवा परिचालन से उड़ रहे धूल के गुब्बारे और बारिश के कारण कीचड़ होने से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इसके अलावा प्रदूषण की वजह से स्थानिय लोग गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. लेकिन प्रबंधन की ओर से इसपर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही.

महाप्रबंधक राय ने बताया कि बीसीसीएल प्रबंधन इस मामले को लेकर गंभीर है और सड़क पर उड़ रहे धूल की सफाई को लेकर प्रयासरत है. इसके लिए हमने अपने कर्मियों को भी लगा रखा है. रागिनी सिंह ने महाप्रबंधक को बताया कि उन्होंने इस विषय को धनबाद जिला उपायुक्त को भी संज्ञान में दिया है और उनकी तरफ से भी भरपूर सहयोग का आश्वासन मिला है. यदि बीसीसीएल प्रबंधन जिला उपायुक्त से इस विषय को लेकर बात करती है, तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस गंभीर मामले का हल निकाल लिया जाएगा.

रिपोर्टः सचिन सिंह

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...

Jharkhand Teacher Appointment: 8 साल इंतजार, फिर मिला नियुक्ति पत्र… लेकिन...

Jharkhand Teacher Appointment: झारखंड में 1042 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की...

Miller High School Modernization: आधुनिकीकरण और धरोहर संरक्षण कार्य का अधिकारियों...

पटना के मिलर हाई स्कूल के आधुनिकीकरण और धरोहर संरक्षण कार्य में तेजी। ऊर्जा विभाग के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का...