गो रक्षक, भाजपा से जुड़े नेताओं पर मेहरबानी क्यों हो कार्रवाई:झामुमो

धनबाद:कोयलांचल धनबाद के रास्ते गो वंशीय पशुओं की हो रही तस्करी को लेकर पिछले दिन हुए तथाकथित गौ रक्षक सुमंत शर्मा और भाजपा नेता रमेश पांडेय के बीच विवाद ने झामुमो को राजनीति करने का मौका दे दिया है।

JMM जिला सचिव,जिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने प्रेस वार्ता कर एक दैनिक अखबार की प्रति लहराते हुए मीडिया को बताया कि जीटी रोड के रास्ते बड़े पैमाने पर गो तस्करी कर बांग्लादेश ले जाया जा रहा है। गौरक्षक के नाम पर गायों की तस्करी में कई लोगों का हिस्सा जा रहा है और इसमें तथा कथित गौ रक्षों और भाजपा से जुड़े नेताओं का नाम आ रहा है।

सरकार और जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन करें और उन लोगों पर कार्रवाई करें । जिला सचिव मन्नू आलम ने आरोप लगाया कि गो तस्करी के नाम पर कई लोगों की हत्या हो जाती है। इसमें भीड़ का बड़ा योगदान होता है वैसे लोग जो गो रक्षक का चोला पहन कर या फिर भगवाधारी पार्टी विशेष का चोला पहन कर गो तस्करी में जुड़े हुए हैं उन पर पुलिस, जिला प्रशासन और राज्य सरकार अंकुश लगाए। सच क्या है झूठ क्या है इसे पुलिस बेनकाब करें।

तस्करी में जो लोग शामिल है उन पर कार्यवाई हो लेकिन जो लोग निर्दोष है उन पर पुलिसिया जुर्म ना हो इसका भी पुलिस को ख्याल रखना चाहिए।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...