पतरातू में अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर के लिए एनसीसी का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रामगढ़ः जिले के पतरातु में अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर के लिए एनसीसी का 20 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण की शुरूआत 22 सितंबर से हुई, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा. यह शिविर पतरातू में ओपी जिंदल आईटीआई सामुदायिक कॉलेज में आयोजित किया गया है. अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर एक राष्ट्रीय स्तर का एनसीसी शिविर है, जो देश में सर्वश्रेष्ठ नौसेना एनसीसी प्रशिक्षण निदेशालयों को सम्मानित करने के लिए हर साल आयोजित किया जाता है.

इस आयोजन में 17 एनसीसी निदेशालयों द्वारा प्रतिस्पर्धा की जाती है. जिसमें भारत के सभी 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में कैडेट तैराकी, नाव, रेसिंग, परेड, फायरिंग, टेट पिचिंग, सैन विषयों सहित अन्य पहलुओं में प्रतिस्पर्धा करते है. इस साल एनसीसी बिहार और झारखंड निदेशालय की नेवी टीम को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी 1 झारखंड नेवी यूनिट एनसीसी रांची को दी गई है.

पतरातू में आयोजित इस 20 दिवसीय प्रशिक्षण एंव चयन शिविर में बिहार से 45 और झारखंड़ से 45 कैडेट भाग ले रहे हैं. राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतिम टीम में 36 सर्वश्रेष्ठ कैडेट (28 लड़के और 12 लड़कियां) शामिल होंगे. यह टीम 14 अक्टूबर 23 से महाराष्ट्र के लोनावला में भारतीय नौसेना बेस, आईएनएस शिवाजी पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

झारखंड नेवी यूनिट के एनसीसी के कमांडिंग आॅफिसर लेफ्टिनेंट एसके अवस्थी ने बताया कि पिछले साल विशाखापट्टनम में आयोजित प्रतियोगिता में निदेशालय के कुल मिलाकर छठा स्थान हासिल किया था. जिसमें टीम ने 12 पदक और 1 ट्रॉफी हासिल की थी. इस वर्ष टीम की नजर भारत में प्रथम स्थान पर है.

ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में शैक्षणिक, टेंट पिचिंग, परेड, सैन्य विषयों आदि का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है. जेटीडीसी की सहायता से पतरातू बांध में बोट रेसिंग, विंड सेलिंग सहित वाॅटरमैनशिप गतिविधियां संचालित की जा रही है. कैडेट्स के लिए स्वीमिंग का प्रशिक्षण इटरनीटि रिसार्ट पतरातू में आयोजित किया जा रहा है.

प्रशिक्षण गतिविधि में कुल 2 नौसेना अधिकारी और 10 भारतीय नौसेना कर्मचारी शामिल हैं. यह भी बताना जरूरी है कि इस प्रशिक्षण शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को 26 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस परेड और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा.

रिपोर्ट- करमजीत सिंह जग्गी

Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में धान खरीद का नया Target, टूटे...

झारखंड में धान खरीद के नए नियम लागू होंगे। ब्रोकन राइस की सीमा घटाई गई है। टूटे चावल से इथेनॉल बनेगा और दिसंबर से...

SIR Verification में बड़ा खुलासा, बरहरवा में 200 रुपये लेकर बनाए...

बरहरवा में SIR दस्तावेज सत्यापन के दौरान चार फर्जी निवास प्रमाण पत्र मिले। 200 रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में पांच लोगों...

Weather Update: रांची में बारिश थमी तो बढ़ा तापमान, 8 सितंबर...

रांची में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ा है। 8 सितंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। 9 सितंबर को झारखंड के सात जिलों...