Commercial Advertisment

गरीबों का दर्द सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा है- बाबूलाल मरांडी

चाईबासाः भाजपा द्वारा आयोजित संकल्प यात्रा के पांचवे चरण में आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यो कि बखान किया. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. साथ ही आने वाले चुनाव में हेमंत सोरेन की सरकार को राज्य से उखाड़ फेकने का संकल्प भी लिया.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गरीबों का दर्द यदी कोई समझा है, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा है. प्रधानमंत्री  ने गरीबों का बैंकों में जीरो बैलैंस पर खाता खुलवाने का काम किया है और जनधन खातों में राशि डालने का काम किया है. राज्य के गरिब जनता कहीं अनाज के अभाव में भूखा ना रहे. इसलिए प्रधानमंत्री ने राज्यों में अनाज भेजने का काम किया है. लेकिन गरिबों का अनाज घर तक पहुंचाने के बजाए राज्य के हेमंत सरकार नें आनाज को बेचकर अपनी तिजोरी भरने का काम किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नें चक्रधरपुर वासियों से कहा कि अब संकल्प लेने का समय आ गया है कि गरीबों का अनाज बेचकर अपनी तिजौरी भरने वाले हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ कर फेकनी की.

रिपोर्टः संतोष वर्मा

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...

Ranchi Land Dispute Case: रांची सिविल कोर्ट के वकील पर संपादक...

Ranchi Land Dispute Case: चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम मसमानो में एक जमीन की घेराबंदी और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया...