Commercial Advertisment

राज्य के सभी 29464 बूथों पर सुनी जाएगी मन की बात कार्यक्रम

रांची:  24 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का 105 वाँ  संस्करण का प्रसारण होगा जिसे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ क्षेत्र में सुनेंगे।

इसके लिए पार्टी की ओर से पुरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के सभी 29464 बूथ क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को सुनने को लेकर पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं की अनेकों बैठक हो चुकी है।

जहां प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी अपने संकल्प यात्रा के दौरान स्वयं पश्चिम सिंहभूम के मझगांव विधानसभा में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेगें वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री  कर्मवीर सिंह जी राँची महानगर के अरगोड़ा मंडल के 272 बूथ क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद  आदित्य साहु जी राँची ग्रामीण के ओरमांझी मंडल में, डा.  प्रदीप वर्मा जी टाटीसिल्वे के महिलौंग में, बालमुकुन्द सहाय जी राँची विधानसभा के अपर बाजार मंडल में, प्रदेश मंत्री  सुबोध सिंह हिन्दु मंडल में, पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सासंद और विधायक आदि अपने-अपने बूथ क्षेत्र में कल मन की बात कार्यक्रम आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे।

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...