सहयोग कार्यक्रम : प्रदेश कार्यालय में फिर से होगी शुरुआत, लोगों की सुनी जाएगी फरियाद

पटना : बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आठ महीने बाद सहयोग कार्यक्रम की फिर से शुरुआत होने जा रही है। आगामी एक अगस्त से इसकी फिर से शुरुआत होगी। भाजपा कोटे से बिहार सरकार के मंत्री सहयोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।लगभग आठ महीने से सहयोग कार्यक्रम बीजेपी में बंद था, सुनवाई नहीं हो रही थी। अब लोगों की राज्य की समस्याएं सुनी जाएगी। एक अगस्त 2024 से सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री बीजेपी दफ्तर में बैठेंगे।

आपको बता दें कि बीजेपी के दोनों उपमुख्यमंत्री अपने आवास पर सहयोग कार्यक्रम में लोगों की फरियाद सुनेंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर के एक बजे तक सहयोग कार्यक्रम होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पद संभालते ही मंत्री दिलीप जायसवाल ने सहयोग कार्यक्रम को शुरू करने का आदेश दिया। सोमवार को मंगल पांडे, केदार गुप्ता और कृष्णनंदन पासवान फरियाद सुनेंगे। मंगलवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने सरकारी आवास 11 एम स्टैंड रोड में सहयोग कार्यक्रम करेंगे। बुधवार को रेणु देवी, नीतीश मिश्रा और दिलीप कुमार जायसवाल होंगे। गुरुवार को नितिन नवीन, संतोष सिंह और सुरेंद्र मेहता जनसुनवाई करेंगे। शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा तीन स्टैंड रोड अपने सरकारी आवास पर सहयोग कार्यक्रम करेंगे। शनिवार प्रेम कुमार, नीरज कुमार बबलू, जनक राम और हरि सहनी सहयोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल ने कहा- 2 तिहाई बहुमत लाकर बिहार में बनाएंगे सरकार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...