उमेश सिंह कुशवाहा ने लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भारती को दिलाई JDU की सदस्यता

पटना : सोमवार को जदयू मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एवं लोकशक्ति संगठन के संस्थापक सह रास्ट्रीय संचालक दीपक भारती को जनता दल यू की प्राथमिकता सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बिहार सरकार में जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा एवं पार्टी के विधानपार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चन्दन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि दीपक भारती समाजिक कार्यकर्ता के रूप में कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहें हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए व्यापक बदलाव को भी क़रीब से महसूस किया है। यही मुख़्य कारण है कि आज उन्होंने जदयू का दामन थामकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करने की इच्छा जताई है। पार्टी में हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और साथ ही भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।

इस मौके पर दीपक भारती ने कहा कि नीतीश कुमार में उनकी गहरी आस्था है और समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों से वो बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि खासकर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए उनकी सरकार की तरफ से किए जा रहे काम से प्रभावित होकर वो जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वो पिछले 40 सालों से लोक शक्ति संगठन नाम की संस्था का संचालन कर रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमोजर वर्गों को उनका अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्था की मदद से उन्होंने समाज के सभी कमरोज वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाने का काम किया है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...