राजधानी में डेंगू का कहर जारी

रांची: राजधानी में डेंगू का कहर जारी है। सबसे खतरनाक स्थिति हिंदपीढ़ी इलाके में है। हिंदपीढ़ी से आने वाले डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। समस्या का अंदजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंजुमन अस्पताल में डेंगू के मरीजों को जगह नहीं मिल रहा है। इसके परिणामस्वरूप, वे सरकारी सदर अस्पताल में रेफ़र किए जा रहे हैं। अंजुमन अस्पताल के प्रबंधन द्वारा जो मीडिया को आंकडा दिया है उसके अनुसार 100 लोगों की जांच में 55 से 60 लोग डेंगू से संक्रमित पाए जा रहे हैं। ज्यादातर घरों में डेंगू के मरीज हैं और कुछ मरीज घर पर ही इलाज कर रहे हैं। वहीं कुछ डेंगू के मरीजों के निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, लेकिन सरकारी आंकड़ों में डेंगू पीड़ितों की संख्या कम दर्ज की जा रही है।

राज्य में बुधवार को 23 नए डेंगू मरीजों की रिपोर्ट आई है। इनमें 14 देवघर, 5 सरायकेला, 4 धनबाद, 3 दुमका, और 1 पाकुड़ के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा, रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में 17 और सरकारी सदर अस्पताल में 27 डेंगू पीड़ितों का इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में केवल 36 प्राधिकृत डेंगू मरीज हैं, इनमें 20 देवघर, 5 सरायकेला, 4 धनबाद, 3 दुमका, 2 रामगढ़, और 2 पश्चिमी सिंहभूम में हैं। राजधानी के निजी अस्पतालों में ही 60 से 70 डेंगू मरीज भर्ती हुए हैं।

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...