मनोज झा के ठाकुर वाले बयान पर मचा घमसान, RJD, JDU, कांग्रेस व BJP ने कसा तंज

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा द्वारा ठाकुर पर दिए संसद में बयान के बाद राजद के भीतर ही घमसान मचा हुआ है। राजद विधायक चेतन आनंद ने मनोज झा पर हमला बोलते हुए राजपूतों का संघर्ष याद कराया है। वहीं सहयोगी जदयू ने भी मनोज झा पर सवाल उठाते हुए मांगी मांगने या फिर राजद आलाकमान को कार्रवाई की बात कही है। विपक्षी दलों ने भी सवाल खड़े किए है।

इस मामले पर भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि जिस तरीके से यह सवाल उठाया गया है यह बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि देखिए किस तरीके से इस पूरे मामले में मनोज झा ने वक्तव्य है और इस पूरे मामले में अब राजद आलाकमान कमान क्या करेगा यह देखने वाली बात है।

इस मामले पर राजद की प्रमुख सहयोगी जनता दल यू ने भी बड़ा सवाल उठाया है। प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि तत्काल राजद हाईकमान कार्रवाई करें और मनोज झा को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। उन पर राजद हाईकमान को कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि इस देश को बनाने में सभी लोगों का सहयोग है और सभी लोगों ने इस देश को बनाया है। राजपूतों की तो एक लंबी लिस्ट है। जिन लोगों ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी हैं इसलिए इस तरह के शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

राष्ट्रीय जनता दल ने इस मामले पर मनोज झा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी गंभीरता को नहीं सुना। उन्होंने यह भी कहा इस पूरे मामले पर उनके पूरे भाषण को सुनना चाहिए। लोग इसमें तरह-तरह की बातें निकाल रहे हैं जो गलत है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img