Advertisement
Advertisement

मनोज झा के समर्थन में लालू, कहा- विद्वान आदमी हैं, जो भी बोले सही बोले

पटना : ठाकुर विवाद पर छिड़े सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राज्यसभा सांसद मनोज झा के बयान का समर्थन किया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सांसद मनोज झा को विद्वान व्यक्ति करार दिया है। उन्होंने कहा कि मनोज झा जो भी बोले सही बोले कहीं कुछ गलत नहीं कहा है। उन्होंने अपने नेता को मनोज झा के बारे में फालतू बयान नहीं देने का निर्देश भी दिया है।

सांसद मनोज झा को मिला लालू प्रसाद का समर्थन

लालू प्रसाद ने मनोज झा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत बयानी नहीं की है। राजद सांसद ने किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाया है। हालांकि कुछ लोग अलग बयानबाजी कर रहे हैं। वही, इस पूरे मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की नाराजगी पर लालू प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि मनोज झा ने किसी को टारगेट कर कविता नहीं पढ़ी थी। मनोज झा ने राज्यसभा में बिल्कुल सही तरीके से बात को रखा था।

सीएम नीतीश से हुई मुलाकात पर बोले लालू

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने गुरुवार को सीएम नीतीश से मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात पर दो टूक अंदाज में कहा कि वे मुख्यमंत्री हैं इसलिए हम दोनों की लगातार मुलाकात होती है। कभी-कभी वे मुझसे मिलने के लिए मेरे आवास पर आते हैं लिहाजा मैं भी आज उनसे मिलने चला गया।

आफताब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...