राज्य की जनता हेमंत सरकार में सुरक्षित नहीं हैं, राज्य की पुलिस अवैध वसूली में मस्त हैं- बाबूलाल मरांडी

बोकारोः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के तहत बोकारो पहुंचे. इस बीच बोकारो विधायक के आवासीय कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्य बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में 23 व्यवसायियों की हत्या हो चुकी है. जिनमें से 9 लोगों ने हत्या के पूर्व पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की था. लेकिन सरकार ने उनके जान की चिंता नहीं की. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों की सरकार चल रही हैं. सरकार रोकने में विफल है, इसलिए राज्य की जनता इस सरकार से मुक्ति चाह रही हैं.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में नक्सलियों ने पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दी है, लेकिन पुलिस की पूरी शक्ति तरकार ने लोहा, कोयला, बालू लूट से आनेवाली अवैध वसूली में लगा दिया है. उन्होंने कहा कि इस राज्य के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं. आयुष्मान भारत कार्ड,राशनकार्ड,नहीं बन रहा है इस सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं रहा. भाजपा की सरकार बनी तो यही अधिकारी कार्ड भी बनाएंगे, तथा जनता के हर कार्यों को करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

 

 

.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...