2024 में बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर होगी बहाली

पटना : बिहार पुलिस में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी और महत्वपूर्ण खबर है। 2024 में भी बिहार पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और सब इंस्पेक्टर के पदों पर बड़े पैमाने पर बहाली होगी। इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग को एक पत्र लिखा गया है। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि अगले साल कुल 24,269 पदों पर पुलिसकर्मियों की बहाली होगी।

गृह विभाग से इसके लिए स्वीकृति मांगी गई है। एडीजी की माने तो 2024 में कुल मिलाकर सबसे अधिक सिपाही पद पर होगी। बहाली अलग-अलग कैटगरी में होनी है। इसमें सबसे अधिक बहाली सिपाही और उसके समकक्ष की है। कुल 19,469 पदों पर सिपाही और इसके समकक्ष की बहाली की जाएगी। इसके बाद सिपाही ड्राइवर की बहाली होगी। दो हजार पदों पर सब इंस्पेक्टर के लिए भी वेकैंसी आएगी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...