पटना. बड़ी खबर बिहार से है। यहां युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार की नवगठित एनडीए सरकार ने विभिन्न विभागों में 30 हजार 547 पदों पर बहाली निकाली है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। बता दें कि पिछले साल महागबंधन की सरकार ने बिहार में शिक्षकों की बड़े स्तर पर बहाली निकाली थी।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने मा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के निर्देशानुसार 30,547 नए पदों की स्वीकृति प्रदान किया है।’ साथ ही जिन विभागों में नये बहाली की स्वकृति दी गयी है, उसकी सूची है। इनमें गृह विभाग, मत्रिमंडल सचिवालय, पशु मतस्य संसाधन, सामान्य प्रशासन, श्रम संसाधन, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, लोक स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, कृषि विभाग, वित्त विभाग, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, पथ निर्माण, गृह (आरक्षी शाखा), पंचायती राज, श्रम संसाधन और शिक्षा विभाग शामिल है।
बता दें कि हाल में ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ एनडीए की सरकार बनाई है। इसमें बीजेपी कोटे से दो उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को बनाया गया है। साथ ही मंत्रिमंडल का भी गठन कर लिया गया है। हालांकि अभी सरकार का फ्लोर टेस्ट होना बाकि है। इससे पहले नयी सरकार ने बहाली का ऐलान कर दिया है।



















