मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल और सीएम ने दी बापू को श्रद्धांजलि

रांचीः देश भर में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। रांची में भी विभिन्न स्थानों पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन और सांसद महुआ मांझी ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू को याद करते हुए कहा कि आज भी महात्मा गांधी की सोच और विचार अधूरा लगता है। उन्होंने कहा कि जब तक बापू के अनुसरण को जब तक अपने साथ नहीं रखेंगे, तब तक उनके सपनों को साकार करने में कठिनाई आएगी।

रिपोर्टः नीरज कुमार

 

Ranchi News: 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, UGC से...

रांची में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में है। राधा गोविंद विवि की डिग्री में कई...

Ranchi Crime: नाबालिग से 17 लाख के जेवर खरीदने का आरोप,...

 रांची के चुटिया में नाबालिग से करीब 17 लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों...

Ranchi Rail Block: किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द;...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 5 सितंबर को विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और...