नए समाहरणालय का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा, उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कॉन्ट्रेक्टर को दिए कई निर्देश

धनबादः जिले के बरवाअड्डा में नया समाहरणालय परिसर बनकर 90 प्रतिशत तैयार हो गया है. गांधी जयंती के मौके पर  उपायुक्त वरुण रंजन ने नए समाहरणालय परिसर के बिल्डिंग और तमाम कार्यालयों, कोर्ट रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल का निरीक्षण किया. उपायुक्त के साथ डीडीसी, सिटी एसपी, एडीएम, एसडीएम समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

उपायुक्त ने बताया कि यह परिसर 90% तक कंप्लीट हो चुका है. कहीं-कहीं इंटीरियर का वर्क बाकी है. इसके अलावा कॉन्ट्रैक्टर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. जो कमियां पाई गई है, उसे सुधारने का निर्देश दिया गया है. अगले एक दो महीने के बाद शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि एक फ्लोर कम बनने के कारण सभी कार्यालय एक साथ शिफ्ट होना मुश्किल होगा. ऐसे में जिला प्रशासन तय करेगी किन-किन कार्यालय को प्राथमिकता के तौर पर यहां शिफ्ट किया जाना है.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...