पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष बने संजय व अभिषेक

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के चुनाव के लिए सोमवार की सुबह नौ बजे से चाईबासा के पिल्लई हॉल में मतदान शुरू हुआ.

दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई. वहीं दोपहर 3 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई जो रात 8 बजे तक जारी रही. इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवारों के मत की गणना की गयी.

उपाध्यक्ष के दो पदों पर संजय कुमार और सीए अभिषेक दोदराजका की जीत हुई, जबकि मनीष गुप्ता मात्र 123 मत लाकर हार गए.

संजय कुमार को कुल 201 मत प्राप्त हुए और अभिषेक दोदराजका को 218 मत प्राप्त हुए. इधर, चुनाव शुरू करने से पहले सभी ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

प्रथम पाली में चुनाव और द्वितीय पाली में मतगणना हुई. चुनाव में पहला मतदान अमित अग्रवाल ने किया.

अध्यक्ष पद पर राजकुमार ओझा समेत चार निर्विरोध चुने गए

मालूम हो कि अध्यक्ष पद के लिए विकास चंद्र मिश्रा ने भी नामांकन पत्र खरीदा था, लेकिन निर्धारित समय तक फॉर्म जमा नहीं करने के कारण राजकुमार ओझा दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए.

कोषाध्यक्ष पद पर आयुष दोदराजका, संयुक्त सचिव पद पर इम्तियाज खान और मुदस्सर इमाम खान भी निर्विरोध चुने गए हैं.

उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार गुप्ता एवं सीए अभिषेक दोदराजका, महासचिव पद के लिए छोटेलाल तामसोय एवं संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी सीए आयुष दोदराजका चुनाव मैदान में हैं.

संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए इम्तियाज खान एवं मोदस्सर इमाम खान, चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप भगेरिया एवं विकास कुमार गुप्ता, जगन्नाथपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी मनोज निषाद चुनाव मैदान में थे. चक्रधरपुर अनुमंडल की मतगणना देर रात तक जारी रही.

कार्यकारिणी सदस्य पद पर दो प्रत्याशी हारे
कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशी अमित ठाकुर और राधा मोहन बनर्जी हार गए. अन्य सभी प्रत्याशी दिनेश कुमार पिरोजीवाला, मोहित चिरानिया, जगविंदर प्रताप सिंह, प्रकाश कुमार उपाध्याय, संजय कुमार, रघुनंदन पिरोजीवाला, मनीष पसारी, अभिषेक चौरसिया, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार खीरवाल, छोटू लाल गुप्ता जीत गए हैं.

किस उम्मीदवार को कितना वोट मिला
अध्यक्ष (पद-1)

1. राजकुमार ओझा (निर्विरोध)

उपाध्यक्ष (पद-2)

1. संजय कुमार अग्रवाल. (201)

2. सीए अभिषेक दोदराजका (218)

3. मनीष कुमार गुप्ता (123)

महासचिव (पद-1)

1. संतोष कुमार सिन्हा (152)

2. छोटेलाल तामसोय (124)

कोषाध्यक्ष (पद-1)

1. सीए आयुष दोदराजका (निर्विरोध)

संयुक्त सचिव (पद-2)

1. इम्तियाज खान (निर्विरोध)

2. मोदस्सर इमाम खान (निर्विरोध)

चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष (पद-1)

1. प्रदीप भगेरिया

2. विकास कुमार गुप्ता

जगन्नाथपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष (पद-1)

1. मनोज निषाद (निर्विरोध)

कार्यकारणी सदस्य (पद-11)

1. दिनेश कुमार पिरोजीवाला (247)

2. मोहित चिरानिया (239)

3. जगविंदर प्रताप सिंह (231)

4. प्रकाश कुमार उपाध्याय (234)

5. संजय कुमार (180)

6. अमित ठाकुर (178) हारे

7. रघुनंदन पिरोजीवाला (241)

8. मनीष पसारी (241)

9. अभिषेक चौरसिया(219)

10. राधा मोहन बनर्जी (176) हारे

11. अमरेंद्र कुमार मिश्रा (198)

12. प्रमोद कुमार खीरवाल (237)

13. छोटू लाल गुप्ता (199)

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...