मंदिर से करीब 10 लाख के कंगन की हुई चोरी

नमन नवनीत

गिरिडीह: चांदमल राजगढ़िया कोठी के मंदिर से करीब 10 लाख के कंगन की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस: एंकर: गिरिडीह शहर में इन दिनो चोरी की घटना काफी बढ़ गई है.

आय दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला शहर के टुंडी रोड के चांद मल रजगढ़िया कोठी परिसर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर का है जहां सोमवार को दिन दहाड़े चोरों ने कुंडी तोड़कर मंदिर के भीतर रखे चार मूर्तियों के दो बेशकीमती कंगन पर हाथ साफ कर दिया.

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश के साथ भय भी व्याप्त है. टुंडी रोड स्थित कोठी के परिसर में चोरी की घटना हुई है. बताया जाता है कि वह काफी व्यस्तम मार्ग है.

बावजूद इसके चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना व मुफ्फसिल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच जुट गए.

इस क्रम में एसपी के निर्देश पर टेक्निकल टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है. चोरी की घटना संभवतः शाम के करीब पांच बजे की बताई जा रही है. जबकि सुबह 10 बजे जब मंदिर के पुजारी कारू शर्मा पूजा अर्चना करने आए तो उस वक्त मंदिर में सब ठीक था.

वे दोपहर 12 बजे चले गए. वहीं शाम पांच बजे जब मंदिर के पुजारी दुबारा मंदिर आरती के लिए आए, तो देखा की मंदिर की कुंडी टूटी हुई है, और ताला लटका हुआ है.

जबकि मंदिर के भीतर हनुमान मूर्ति के पांव से दो बेशकीमती कंगन के साथ भगवान कृष्ण के चार नन्हे स्वरूप की बेशकीमती मूर्ति गायब है.
पुजारी ने बताया कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर डीबीआर भी अपने साथ ले गए.
इधर जेएसएमल कोठी के मालिक और माइका कारोबारी अरुण राजगढ़िया ने बताया की कोठी का यह मंदिर करीब सौ साल पुराना है.

ऐसे में मूर्ति और जिस कंगन की चोरी हुई है उसकी कीमत बता पाना मुश्किल है. वैसे चोरी गए मूर्ति और कंगन की कीमत करीब 10 लाख से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वही पुलिस भी अब जांच पड़ताल में जुट गई है.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...