अयोध्या से चल कर शौर्य जागरण राम रथ पहुंचा मुंगेर

मुंगेर : अयोध्या से चल कर शौर्य जागरण राम रथ मुंगेर पहुंचा। रथ को मुंगेर जिला के कई क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। रथ पर भगवान राम, माता जानकी, भाई लक्षमण और हनुमान की कांस्य प्रतिमा स्थापित थी। जिन्हें दर्शन कर भक्त लोग धन्य धान्य हुए। राम रथ मुंगेर के सीमा में सबसे पहले घोरघट पहुंचा। यहां स्थानीय महिला और पुरुषों ने सड़क पर भव्य रंगोली बना पुष्प वर्षा के साथ राम रथ का जोरदार तरीके से स्वागत किया। मौके पर उत्साही भक्तों ने जय श्री राम के नारे के रथ को भ्रमण कराया।

जानकारी के अनुसार इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों में भक्ति संदेश फैलाना ही नहीं है। बल्कि जनवरी माह में होने वाले राम मंदिर के उदघाटन समारोह क लिए आमंत्रण भी है। घोरघट के बाद राम रथ यात्रा को मुंगेर के जमालपुर और धरहरा होते हुए मुंगेर जिला के कई जगहों के के लिए प्रस्थान कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता संजीव मंडल सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने काफी अहम भुमिका निभाई। वहीं आज मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह जिले के अन्य जगहों के लिए प्रस्थान करेगी।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...