अद्वैत का राम भजन हो रहा वायरल, हारमोनियम पर तोतली आवाज में आप भी सुनिए

सासाराम : सासाराम से एक खबर है। जैसे-जैसे अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है। लोग अपने अपने तरह से भगवान राम को याद कर रहे हैं। सासाराम का सात वर्षीय अद्वैत इन दोनों राम भक्त के गीत गा रहे हैं। बालक अद्वैत के राम भजन की पंक्तियां सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जब अद्वैत की नन्हीं-नन्हीं उंगलियां हारमोनियम पर चलती है, तो उससे रामधुन निकल रही है। वह अपने भजन में भगवान राम, माता कौशल्या और पिता दशरथ की चर्चा करते हैं।

बता दें कि अद्वैत अपने गीत के माध्यम से अपनी राम भक्ति प्रकट कर रहे हैं। माता कौशल्या के आंखों के तारे, दशरथ के राज दुलारे। भगवान श्रीराम के दर्शन को अभिलाषी अयोध्या वासियों की कथाओं को अपने गीत में पिरोया है। आप भी सुनिए सात साल के नन्हें अद्वैत से हारमोनियम की धुन के साथ प्रभु श्रीराम के भजन की यह पंक्तियां सबको मोहित करती है।

अद्वैत कहते हैं कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा है। ऐसे में वह भी अपनी भक्ति भाव प्रकट कर रहे हैं। जिस प्रकार माता कौशल्या और दशरथ के पुत्र राम का अयोध्या के लोगों ने स्वागत किया था। उसी तरह वह अपने भजन के माध्यम से भगवान की आराधना करते हैं। अद्वैत कहते हैं कि उन्हें काफी खुशी है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है।

बता दें कि अद्वैत वैदिक मित्रों का पहले से ही उच्चारण करके सुर्खियां बटोर चुके हैं। वैसे में भगवान श्रीराम का भजन की शास्त्रीय संगीत के अनुसार प्रस्तुति देकर सबको मोहित कर दिए हैं। दूसरी और अद्वैत के गाए राम भजन सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोग इस बालक के गाए भजन को लोग लगातार शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अद्वैत का राम भजन देख तथा सुने जा सकते हैं। बता दें कि अद्वैत सासाराम के कंपनी सराय मोहल्ले के रहने वाले हैं और लिटिल एंजेल प्ले स्कूल के कक्षा-1 के छात्र हैं।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...