दिल्ली से गिरफ्तार आईएसआईएस के संदिग्ध 3 आतंकी में से एक का गढ़वा कनेक्शन आया सामने

गढ़वाः दिल्ली से गिरफ्तार आईएसआईएस के संदिग्ध 3 आतंकी में से एक का गढ़वा कनेक्शन सामने आया है. गिरफ्तार मोहम्मद अरशद वारसी गढ़वा शहर के रॉकी मुहल्ले का रहने वाला है. इस घटना के बाद गढ़वा शहर के लोग हतप्रभ है कि अब गढ़वा जैसे छोटे जगहों से भी लोग आतंकवादियों के सम्पर्क में है.

दिल्ली से गिरफ्तार अरशद वारसी के घर जब न्यूज 22 स्कोप की टीम पहुंची, तो कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए. वहीं अरशद के पिता शिक्षक है, वह भी घर से गायब मिले. घर के अगल बगल के लोगों को इसकी भनक तक नहीं है. जब इसकी जानकारी मीडिया के द्वारा मिली तो लोग आश्चर्य चकित रह गए. क्योंकि अरशद शुरू से ही पढ़ाकू प्रवृति का था. उसकी पढ़ाई भी अच्छे ढंग से हुई थी. घर के अन्य सदस्य भी पढ़े लिखें है और वो भी जॉब मे है जबकि अरशद स्कॉलर था.

वहीं अरशद की मां कुछ भी बोलने से इनकार करती रही. उन्होंने कहा कि उन्हे इस बात की कोई जानकारी नहीं है. वहीं इस मामले पर गढ़वा के पुलिस अधीक्षक कहा की इसके बारे में आधिकारिक तौर पर मुझे कुछ जानकारी नहीं मिली है.

रिपोर्टः आकाश

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...