बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा झारखंड में अपनी 122वीं शाखा खोली

रांची: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने रांची में अपने नए क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। बैंक ने गुरदरी गांव में एक नई शाखा भी खोली–राँची में इसकी 63वीं शाखा और झारखंड में 122 वीं शाखा हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक जॉयदीप दत्ता रॉय ने क्षेत्र के वरिष्ठ बैंक अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में रांची क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। बैंक के गुरदरी शाखा का उद्घाटन सोनामटी भूटिया,अंचल प्रमुख पटना और शंकरमहतो, क्षेत्रीय प्रमुख रांची द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

गुरदरी शाखा गुमला जिले के एक सुदूर स्थान पर स्थित है। यह शाखा लगभग 245 पड़ोसी गांवों में सेवा प्रदान करेगी और लगभग 45,000 ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करेगी।

सोनामटी भूटिया, अंचलप्रमुख पटना, बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा “हम इस जीवंत राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए, झारखंड में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर के प्रसन्न हैं। गुरदरी शाखा खुलने से ग्रामीण भारत में बैंक की पैठ बढ़ेगी, जिससे बैंक-रहित समुदायों तक बैंकिंग सेवाएं पाहुचेंगी और क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलता रहेगा।यह शाखा झारखंड की कुछ प्राचीन जनजातियों जैसे बिरहोर, असुर, बैगा, खरिया और कुरुख की भी सेवा करेगी।

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...