पटना : चीन के एशियन गेम्स-2023 में भारत का जलवा जारी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज इतिहास रच दिया है। फाइनल में भारत ने जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड जीता। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक का भी टिकट हासिल कर लिया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। जापान की ओर से इकलौता गोल सेरेन तनाका ने किया। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उसने 1966, 1998 और 2014 में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने नौ रजत और तीन कांस्य भी जीते हैं। भारत अभी तक एशियन गेम्स में 22 स्वर्ण पदक जीत चुका है।
एशियन गेम्स-2023 : टीम इंडिया ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड, पेरिस का मिला टिकट
Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...
Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...
Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...
Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...
Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...
Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...

















