सुधाकर ने अपने ही सरकार की कर दी किरकिरी, कहा- अधिकारियों के मुंह पर थूको, नहीं लगेगी दफा

कैमूर : अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आए दिन अपने विवादित बयानों से राजनीतिक गलियारों में खलबली मचाते रहते हैं। वहीं ताजा मामला कैमूर से है जहां सुधाकर सिंह ने किसान सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। बता दें कि भारत माला परियोजना के तहत बनारस कोलकाता एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर भारत सरकार द्वारा कैमूर के किसानों की जमीन ली जा रही है। जिसमें किसानों का आरोप है कि सरकार जमीन का उचित मूल्य नहीं दे रही है। जिसे लेकर आज दूसरी बार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह किसान नेता राकेश टिकैट भी मौजूद हैं।

वहीं भगवा के लिच्छवी भवन पर किसान सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार और अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आपलोग आंदोलन के दौरान अधिकारियों पर लाठी बरसते हैं और उसका सर फट जाएगा। तो आप पर 302 और 307 लग जाएगा लेकिन 100 लोग मिलकर कलेक्टर के मुंह पर थूक देंगे तो कलेक्टर 100 लोगों पर क्या दफा लगाएगा। फूलों की माला की जगह अधिकारियों को फटे हुए जूते और चप्पलों की माला पहनाइए। अगर कोई अधिकारी बाजार में सब्जी देने आता है तो उसे अंगूठा दिखाइए। इन सब चीजों से आप लोग के ऊपर किसी भी तरह का कोई धारा नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि गांव में नक्सली नहीं है। नक्सली और बागी वह लोग हैं जो कुर्सियों पर बैठकर आम लोगों और किसने की बात नहीं सुनते हैं।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...