Commercial Advertisment

कार्डिनल के पार्थिव शरीर को लाया गया संत मरिया महागिरजाघर, दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन

रांची: आर्चबिशप कार्डिनल तैलेस्फोर पी टोप्पो के पार्थिव शरीर को मांडर के फादर कांस्टेंट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से आज रांची लाया गया. उनके पार्थिव शरीर यात्रा के दौरान मांडर से लेकर राजधानी की सड़क पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी. कार्डिनल के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग मौके पर पहुंच थे. यह यात्रा 33 किमी तक की गई और इसे एनएच-75 पर निकाला गया. पार्थिव शरीर यात्रा की शुरूआत सुबह 10:30 बजे मांडर से हुई थी.

संत मरिया महागिरजाघर में रात 8 बजे तक पार्थिव शरीर का कर सकेंगे अंतिम दर्शन

आर्चबिशप कार्डिनल तेलोस्फोर पी टोप्पो की पार्थिव शरीर यात्रा मांडर से निकलने के बाद दिन के 11 बजे ब्रांबे, 11:30 बजे मखमंदरो, दोपरह 12 बजे काठीटांड़, 12:30 बजे दलादली, 1 बजे कटहल मोड़, 1:30 बजे अरगोड़ा चौक, 2 बजे सुजाता चौक, 2:30 बजे अलबर्ट एक्का चौक और 3 बजे पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर पहुंची. यहां लोग रात 8 बजे तक पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर सकेंगे. बुधवार (11 अक्टूबर) को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक भी यह दर्शनार्थ रहेगा. दोपहर 1 बजे से लोयला मैदान में कार्डिनल के सम्मान में मिस्सा अर्पित की जायेगी. जिसके बाद संत मरिया महागिरजाघर में पार्थिव शरीर का दफन संस्कार होगा.

 

 

 

 

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: काशी विश्वनाथ मंदिर में मंत्री श्रवण...

Shrawan Kumar Kashi Vishwanath Visit: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को वाराणसी स्थित...

Bihar Seed Infrastructure Modernization: बिहार में बीज प्रयोगशालाओं और प्रसंस्करण केंद्रों...

Bihar Seed Infrastructure Modernization, पटना: बिहार में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने और बीज उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि विभाग...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी...

Bihar Paddy Procurement 2026, पटना: बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत उत्तर बिहार के 19 जिलों में 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति...