जाति गणना : BJP के सवालों पर JDU का पलटवार, कहा- चुनाव में जनता देगी जवाब

पटना : जातीय आधारित गणना को लेकर बीजेपी द्वारा कहे जाने पर की ये बिहार सरकार का फर्जीवाड़ा है, जनता सबक सीखा देगी। इस मामले पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जनता किसको सबक सिखाने वाली है वह संबंधित पार्टी और लोगों के परेशानी दिख रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी परेशानी में है और हमलोग आनंद में है। क्योंकि बिहार की जनता के लिए जाति आधारित गणना सही रूप में काम किया है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बीजेपी शुरुआत में इस फैसले के समर्थन में थी और आज विरोध कर रही है। इससे साफ नजर आता है कि वह लोग घबराहट और परेशानी में है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जातीय आधारित गणना के कारण अब गरीब लोगों की पहचान हुई है उनकी संख्या की गणना हुई है। जिससे अब बिहार में विकास का काम होगा।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता रोज मीडिया कर्मी से बात करते हैं, रोज सवाल का जवाब देते हैं। बीजेपी ये सवाल क्यों करती है कि हमलोग जाति आधारित गणना पर बोलने से बच रहे हैं। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि आने वाले 13 तारीख को जाति आधारित गणना बिहार में सफल हुई। इसको लेकर पार्टी में एक कार्यक्रम भी किया जाएगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...