पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी से वर्तमान विधायक नीरज कुमार बबलू के सरकारी आवास पर दोपहर 12:00 बजे से लाइन को काट दी गई है। हालांकि विधायक नीरज कुमार बबलू अपने आवास पर नहीं है। लेकिन उनकी धर्मपत्नी नीलम सिंह से इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत की है। विधायक नीरज बबलू की पत्नी नीलम सिंह ने साफतौर पर कहा है कि यह सरकार की साजिश है। यह सरकार हमलोग को तंग करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सरकार जो है निकम्मी हो गई है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















