पटना : पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से गांजा की पुड़िया भी बरामद किया है। पूर्वी सिटी एसपी संदीप सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी मादक पदार्थों की तस्करी करता था। रामकृष्ण नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







