Advertisment

मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान, गुमटी से गांजा की पुड़िया बरामद

Koderma: जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डीएसपी रतीभान सिंह के नेतृत्व में कोडरमा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सीएच स्कूल रोड स्थित एक गुमटी से गांजा की पुड़िया बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बस स्टैंड और स्टेशन के आस-पास की गई विशेष जांच

पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास की कई दुकानों और गुमटियों की तलाशी ली। जांच के दौरान दुकानदारों को मादक पदार्थ नहीं बेचने की सख्त चेतावनी दी गई। डीएसपी रतीभान सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति की जिंदगी को तबाह करता है, बल्कि इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। समाज को इससे मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की सख्ती जारी

  • मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • कोडरमा पुलिस नियमित गश्ती और जांच अभियान चलाकर नशा कारोबारियों को चिन्हित कर रही है।

  • युवाओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी जारी हैं।

रिपोर्टः अमित कुमार

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...