मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया।

मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को माता रानी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा त्योहार के लिए की गई तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों द्वारा प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा समितियां पर्व के दौरान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर दुर्गा पूजा संपन्न कराएं।

इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के अजीत सहाय, चंचल चटर्जी,  जय सिंह यादव,  कृष्ण मोहन सिंह,  राजन बर्मन,  अशोक यादव,  कमलेश यादव, उज्जवल तिवारी,  विनोद सिंह,  संजय सिन्हा गोपू, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के  मुनचुन राय,  अशोक चौधरी, सुनील यादव, बंटी यादव,  टी०के० मुखर्जी,  वीरेंद्र प्रसाद,  रमेश गुप्ता,  राजेंद्र सिंह  राजेश ठाकुर,  राकेश सिंह, औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के  वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...