Commercial Advertisment

अक्षरधाम मंदिर के स्वरूप में पंडाल ले रहा है रूप

रिपोर्ट  सूरजदेव मांझी बाघमारा

बाघमारा:  बाघमारा कोयलांचल के विभिन्न स्थानों में दुर्गापूजा समिति भव्य आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराने में लगे हुए है।बरोरा दुर्गापूजा समिति इस बार दिल्ली अक्षरधाम मंदिर स्वरूप पंडाल का निर्माण करा रही है।एक महीने से जामताड़ा के कारीगर पंडाल को निर्माण करने में लगे हुए है।

1978 से यहाँ पूजा होती चली आ रही है।पूर्वजो के द्वारा शुरू की गई पूजा को उनके वंशज,स्थानीय मिलकर पूजा को बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने का काम कर रहे है।पूजा के साथ मेला का आयोजन समिति करती है।

दर्जनो सक्रिय पूजा समिति सदस्यों के साथ स्थानीय ग्रामीण भी पूजा में सहयोग करते है।बरोरा पुलिस पूजा के संरक्षक होते है।पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन कराते हुए पूजा को सम्पन्न कराने में सभी लोग जुट गए है।
अक्षरधाम स्वरूप मंदिर पंडाल को बनाने में लगभग 10 लाख की लागत इस बार समिति लगा रही है।वही पूरे पूजा की लागत 15 से 16 लाख है।

बरोरा थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।समिति को दिशा निर्देश दिया गया है।मनचलों असमाजिक तत्व अगर कोई गड़बड़ करते है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

वही समिति सदस्यों ने कहा पूजा को सम्पन्न कराने में सभी सहयोग करते है।जब तक यहाँ पूजा होती है सदस्यों के साथ ग्रामीण भी दूसरे जगह नही जाते है।पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देश पर पंडाल,मेला में सीसीटीवी कैमरा के साथ सदस्य निगरानी रखने का काम करेंगे।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...