Advertisement
Advertisement

शिक्षक संघ ने सरकार को 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, वापस लें फैसला

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एक नया फरमान सुनाया है। दुर्गा पूजा की छुट्टियों में भी शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। वहीं इसको लेकर शिक्षक संघ आक्रोशित है और इस फैसले को वापस लेने की मांग सरकार से कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के आदेश पर प्रारंभिक शिक्षक संघ के संयोजक राजू सिंह ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में दुर्गा पूजा का अवकाश पहले से ही घोषित है।

बता दें कि दुर्गा पूजा में हिंदू धर्म के शिक्षक उपवास व फलाहार रहकर मां दुर्गा की पूजा करते हैं। दुर्गा पूजा की छुट्टी में आवासीय प्रशिक्षण का आदेश कहीं से भी उचित नहीं है। इस फैसले से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक सोच रहे हैं कि वह कैसे इस दरमियान ट्रेनिंग लेंगे। शिक्षक माता की पूजा करते हैं, नवरात्र हैं। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण संस्थान के अंदर क्या व्यवस्था किया गया है।

राजू सिंह ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान लिए जाने वाले प्रशिक्षण को अभिलंब स्थगित कीजिए। हमको प्रशिक्षण लेने से कोई समस्या नहीं है। यह प्रशिक्षण दुर्गा पूजा के बाद भी लिया जा सकता है। अगर इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो बाध्य होकर हमारा संगठन आंदोलन करेगा। आज यानी 16 अक्टूबर को उपवास पर रहकर सभी शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार नहीं समझती है तो 48 घंटे के बाद में प्रशिक्षण का सामूहिक रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

बता दें कि 16 से 21 अक्टूबर तक शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सरकारी स्कूलों में हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में कटौती कर दी गई थी जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। उस दौरान बिहार सरकार को आदेश को वापस लेना पड़ा था। अब एक बार फिर दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग का आदेश जारी किया गया है। जबकि दुर्गा पूजा के दौरान सरकारी स्कूलों में अवकाश पहले से ही घोषित है।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...