Commercial Advertisment

कोयला रैक की 5बोगी हुई बैपटरी

सीसीएल को लाखों का नुक़सान की सम्भावना जताई जा रही है।

बेरमो:  सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के जारंगडीह रेलवे साइडिंग प्लेटफार्म नंबर 2मे कोयला लदा रेलवे रैक की 5बोगी बेपटरी हो गई है कोयला लदा रेलवे रेक KPSSके लिए कोयला ले कर जा रही थी उसी क्रम में बेपटरी हो गई है।

बेपटरी की घटना के बाद बाबू क्वार्टर,16नम्बर कॉलोनी तथा मांझी टोला जाने वाली मुख्य सड़क बाधित हो गई। मुख्य सड़क के बाधित होने से राहगीरों तथा कॉलोनी वासियों को काफी परेशानी का सामना आवागमन के लिए उठाना पड़ा। वंही जारंगडीह अस्पताल जाने के लिए भी अस्पताल कर्मियों तथा मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

लगभग घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं पहुंची ई आर टी वैन – घटना के लगभग 12घंटे बीत जाने के बाद भी ई आर टी वैन नहीं पहुंची। जिसके चलते 12घंटो के बाद भी आवागमन उस बाधित मार्ग से चालू नहीं हो सका‌।मार्ग बाधित होने के चलते लोगों को परेशानी बढ़ी रही। वंही इस संदर्भ में कांटा बाबू संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त घटना शनिवार की देर शाम लगभग 5बजकर 50मिनट का है।

सीसीएल को लाखों का नुक़सान की सम्भावना- सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना के जारंगडीह रेलवे साइडिंग में बेपटरी की इस घटना से सीसीएल प्रबंधन को लाखों की नुक्सान की सम्भावना जताई जा रही है और घटना के कारणों की पता लगाया जा रहा है

घटना के सम्बन्ध में कौन क्या कहा- घटना के सम्बन्ध में कांटा बाबू संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि घटना शनिवार की शाम लगभग 5बजकर 50मिनट की है। वंही जारंगडीह परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन से पुछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त है और विशेष जानकारी के लिए रेलवे के अधिकारियों से बात करें।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...