राजधानी में पूजा पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन आज

रांची: राजधानी में पूजा पंडालों की प्रतिमा का विसर्जन आज किया जायेगा इसको लेकर सभी तैयारी पुरी कर ली गई है।

विसर्जन को लेकर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सभी पूजा कमेटियों से अपील की है कि विसर्जन जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था के साथ अपने-अपने इलाके में मां की प्रतिमा का विसर्जन करें।

उन्हों ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय युवक संघ का विसर्जन जुलूस शाम चार बजे निकलेगा और मां की प्रतिमा का विसर्जन बड़ा तालाब में हाइड्रा के सहारे किया जायेगा।

रांची रेलवे स्टेशन दुर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय ने विसर्जन को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि समिति की ओर से दिन के तीन बजे प्रतिमा का विसर्जन जूलुस निकाला जायेगा और मा की प्रतिमा का विसर्जन बनस  तालाब में कर दिया जायेगा।

महानगर दूर्गा पूजा समिति दिन के तीन बजे विसर्जन शोभायात्रा निकालेगी। वहां रातू रोड की ओर से आनेवाली प्रतिमा को लेकर अपर बाजार होते हुए शहीद चौक होकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगी.

वहां लालपुर, थड़पखना सहित अन्य इलाकों से आनेवाली सभी प्रतिमाओं का मिलन होगा।

इसके बाद सभी प्रतिमा एक साथ मेन रोड होकर उर्दू लाइब्रेरी चौक होते हुए वूल हाउस चौक तक जायेगी और वहां से वापस मेन रोड होकर शहीद चौक होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी. यहां प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.

 

 

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...