सर्द एवं ठंढी हवाओं के मौसमी संक्रमण हो सकते हैं जानलेवा – डॉ. संतोष जायसवाल

कैमूर : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कैमूर के जिलाध्यक्ष एवं संतोष चिल्ड्रेन हॉस्पिटल दुर्गावती के संचालक डॉ. संतोष जायसवाल ने बदलते मौसम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्दी का आगमन हो चुका है। अभी गुलाबी जाड़ा चल रहा है, जिसमें वायरल बीमारियों का प्रकोप बच्चों और बुजुर्गों में बढ़ा हुआ है।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि आमजनों पर मौसमी संक्रमण का प्रभाव पड़ना शुरू हो चुका है। मौसमी संक्रमण का प्रभाव ज्यादातर बच्चों एवं बुजुर्गों पर पड़ता है। कभी-कभी कुछ बीमारियां जानलेवा भी हो सकती है। मौसमी संक्रमण एवं सर्द हवाओं से हृदय एवं रक्तचाप, ब्रेन-हेमरेज, सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार, ब्रोंकाइटिस, टॉन्सिल, सांस फूलना, एलर्जी और बच्चों में मुख्यरूप से तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी, कोल्ड डायरिया और न्यूमोनिया जैसी कई घातक और जानलेवा बीमारियां होने की सम्भावना बढ़ जाती है। ठीक उसी प्रकार से बुजुर्गों में भी ठंढ से होने वाली आम बीमारियां जैसे- अस्थमा, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, अर्थराइटिस और जोड़ों का दर्द के साथ-साथ न्यूरो से सम्बंधित बीमारियों का प्रभाव बुजुर्गों पर ज्यादा पड़ता है।

डॉ संतोष जायसवाल से रोकथाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम ठंढी से बचें, गर्म कपड़ों का सेवन करें। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर स्थानीय स्पेशलिस्ट चिकित्सक से परामर्श लेते रहें।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...