राज्य के 24 जिलों में बालू घाटों के लिए 2 दिसंबर तक किसी भी हाल में टेंडर जारी करने का निर्देश

रांची: बालू घाटों के टैंडर  को लेकर सभी समस्याओं को दूर कर लिया गया है । खान विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों में बालू घाटों के लिए दो दिसंबर तक किसी भी हाल में टेंडर जारी करने का निर्देश दिया है। आदेश जारी होने के बाद अब तक गोड्डा, चाईबासा, रामगढ़, हजारीबाग जिलों मे टैंडर निकाला भी चा चुका है।

रांची के 19 बालू घाटों के लिए अगले कुछ दिनों में टैंडर जारी होने की संभावना है।  इस से पहले खान विभाग के जेएमसएमडीसी द्वारा बालू घाटों से बालू निकालने की दर 83 रूपय प्रति घन मीटर एमक्यू रखा गया था।

गौरतलब है कि पूर्व खान विभाग के जेएसएमडीसी द्वारा बालू घाटों से बालू निकालने की दर 83 रुपये प्रति घन मीटर एमक्यू) रखा गया था. इस आधार पर जिलों में चयनित माइंस डेवलपर ऑपरेटर के बीच फायनेंशियल टेंडर निकाला गया, पर टेंडर में चयनित एमडीओ सरकार द्वारा निर्धारित दर से काफी कम दर यानी 10 रुपये प्रति घन मीटर से लेकर 20 रुपये प्रति घनमीटर की दर कोट कर रही थी।

जिसके कारण टेंडर फाइनल नहीं हो सका था. विभाग ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सभी जिलों में टेंडर पर रोक लगा दी थी।

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...