हेमंत सरकार के खिलाफ युवाओं में भारी रोष, भाजयुमो ने सीएम का किया पुतला दहन

पलामू: में जहां कल एक ओर पुलिस लाइन मैदान में सीएम हेमंत सोरेन युवाओं को ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम में भाग ले रहे थे वहीं दूसरी ओर मेदिनीनगर के छह मुहान चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जा रहा था।

मेदिनीनगर में भाजयुमो ने गीता भवन से लेकर छः मुहाना चौक तक मार्च करते हुए चौक पर उनका पुतला दहन किया। युवाओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि विगत 2 दिनों में राज्य सरकार की संस्था जेएससीसी के द्वारा विभिन्न पदों हेतु अयोजित हुए परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। जिसको लेकर राज्य भर के प्रतियोगी छात्रों में काफ़ी रोष व्याप्त है।

युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बन युवा विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ़ आवाज बुलंद किया है। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति पांडे ने कहा कि अन्य राज्यों में पूर्व से ही काम कर रहे लोगों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बेवजह परेशान कर भोली–भाली जनता की आँखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही है।

युवाओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्व में भी भाजपा के मुख्यमंत्री का आगमन पलामू में हुआ है, लेकिन हेमंत सोरेन जी के आगमन पर जिले के सारे स्कूल–कॉलेजों को बंद कराकर उनके स्कूल बसों को भारी संख्या में कार्यक्रम में लगाया गया है और स्कूली बच्चों को राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल किया गया था।

सरकार की सोच शैक्षणिक व्यवस्था को ध्वस्त करने का कार्य कर रही है। हेमंत सरकार में पूरी तरह से हर तरफ लूट मची हुई है। सरकार में शामिल मंत्री और पदाधिकारी जनता को लूटने में लगे हुए हैं। चुनाव के दौरान उनके द्वारा किये गए वादे बस वादे ही बनकर रह गए हैं।

वहीं भाजपा नेता परशुराम ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य भर में घूम-घूम कर ऑफर लेटर बांटने का बस दिखावा कर रही है। अपने चुनावी वादों में युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता की कुर्सी पकड़ केवल अपनी झोली भरने का कार्य सरकार कर रही है।

अविनाश वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक किसी भी पद के लिए कोई भी नियुक्ति नहीं लेना हास्यपद है केवल पुरानी भाजपा शासन की रघुवर दास सरकार द्वारा लिए परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों के बीच नियुक्ति बांट कर सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रही है।
छात्रों द्वारा आयोजित परीक्षा में हुई धांधली को लेकर जब आवाज उठाई गई तो सरकार द्वारा उन पर केस दर्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...