लूटपाट की साजिश रचते हथियार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

आरा : भोजपुर जिले के सहार थाने की पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। संध्या गश्ती पर निकली पुलिस द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। वह सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी स्व.जुन्नु सिंह का पुत्र पवन कुमार उर्फ पंकज है। उसे बुधवार की शाम अनुआ गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास से पकड़ा गया है। इसकी जानकारी एसपी प्रमोद कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर दी।

एसपी ने बताया कि बुधवार की शाम आठ बजे थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहार थाने की पुलिस संध्या गश्ती पर निकली थी। उसी दौरान आरा-खैरा रोड पर अनुआ हनुमान मंदिर के समीप बाइक सवार एक युवक को संदिग्ध स्थिति में देखा गया। पुलिस को देख कर युवक भागने लगा। तभी पुलिस द्वारा उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद की है एवं उसकी बाइक भी जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकला था। एसपी ने बताया कि उसके साथी की पहचान व धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img