झामुमो ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन

चाईबासा: रविवार को झींकपानी प्रखंड के चांदीपी जानूमपी फुटबॉल मैदान में झामुमो झींकपानी प्रखंड कमेटी की एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपक बिरुवा शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक व अन्य अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने दूसरी पार्टी छोड़कर झामुमो का दामन थामा.

विधायक और अन्य अतिथियों ने उन्हें माला पहनाकर झामुमो पार्टी में स्वागत किया. इसके पहले अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

ईडी का सहारा लेकर डरा रही है बीजेपी

जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झारखंड में सबसे ज्यादा शासन भाजपा पार्टी ने किया। पर राज्य का सत्यानाश कर दिया। वर्तमान में झामुमो पार्टी की सरकार सत्ता में बरकरार है। कोरोना काल के वजह से कई कामों में रुकावटें पैदा हो गई थी, अब जब काम करने की बारी आई तो भाजपा ने सीबीआई, ईडी का सहारा लेकर डराने का काम कर रही है।

अपनी माटी की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही इसकी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है. आने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव में झामुमो को सत्ता में बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांत को हर लोगों के पास पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने का कार्य करें।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...