कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह, BJP और RSS के 51 वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की ली सदस्यता

पटना : बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज यानी सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ कई नेता मौजूद रहे। साथ ही
भाजपा और आरएसएश के 51 वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि चुनाव में महागठबंधन की जीत होगी। पूर्व कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की करिश्माई नेतृत्व के बदौलत लगातार कांग्रेस मजबूत हो रही है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस और भाजपा से है। उसके खिलाफ लगातार हम लड़ रहे हैं। जितने भी सेकुलर पार्टियों है वह सभी मिलकर इस लड़ाई को और आगे बढ़ाएंगे। राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित लेफ्ट की पार्टी के साथ हम गठबंधन में है। मिलजुल कर 2024 का लोकसभा चुनाव को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी अभी वक्त है। अभी को पांच राज्यों में चुनाव है वहां जरूर बदलाव होगा। मजबूती से हमारी सरकार बनेगी।
इन पांच राज्यों में जो चुनाव होंगे वह मजबूती से लड़कर जीतेंगे। जिसका फायदा नीतीश कुमार और हमारा गठबंधन का ही होगा।

जदयू के द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी लोग एक साथ है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समझदार है, खुद ही तय करेंगे। हम लोग धैर्य वाली पार्टी है। हम लोग अपनी बात रख रहे हैं मुख्यमंत्री को चाहिए कि जल्दी से जल्दी उसे भर दिया जाए। गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा कि वह परेशान हैं। राज्य में उनकी सरकार जा रही है। स्वाभाविक है कि इसी तरीके से बात करेंगे। लेफ्ट के द्वारा हमास के समर्थन में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने इस मामले से किनारा किया। उन्होंने कहा कि हमारा स्टैंड पहले ही क्लियर किया जा चुका है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...